काँग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव : मंत्री ओपी चौधरी बोले, यह काँग्रेस की राजनीतिक हताशा, हम अपने काम गिनाकर लगाएंगे चौके-छक्के”

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भले ही अविश्वास प्रस्ताव के जरिए ‘फील्डिंग’ सजाई हो, लेकिन सरकार सदन में अपने कामकाज के दम पर ‘चौके-छक्के’ लगाएगी।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने सरकार को अपने ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता और सदन के सामने रखने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास, सुशासन और जनहित के कार्यों को विस्तार से रखेगी। उन्होंने कांग्रेस के पिछले कार्यकाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जो “करतूतें” की थीं, उन्हें भी सदन के सामने उजागर किया जाएगा।

अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को है दर्शाता

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है। यही कारण है कि वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को न सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, न चुनाव आयोग पर और न ही ईवीएम पर मंत्री ने कहा कि देश की जनता ने लगातार बीजेपी पर भरोसा जताया है और पूरे देश में भाजपा को जनादेश दिया है। ऐसे में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव जनता के फैसले के खिलाफ उसकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

लोगों को शेयर करें