पुरानी दुश्मनी का खौफनाक अंत, टांगी के वार से 76 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक पर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीण ने पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना रैरूमा चौकी क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम धरमपुर में रहने वाला बंधनराम पंडो 76 साल अपने घर पर था। तभी गांव का मकरदम मांझी 40 साल उनके घर में पहुंचा और पुरानी किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। ऐसे में उनके बीच कहासुनी बढ़ गई।

देखते ही देखते मकरदम मांझी ने वहां घर में रखे टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप घायल हो कर खून से लथपथ हालत में जमीन में गिर गया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

ऐसे में उसके परिजनों के चीख-पुकार से आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। ऐसे में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमजयगढ़ ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

इस संबंध में रैरूमा चौकी प्रभारी इंगेश्वर यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही रैरूमा चैकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां गांव से मकरदम मांझी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *