रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात, विभिन्न समसामयिक विषयों, न्यायिक व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर की सार्थक चर्चा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आज रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में रायगढ़ जिले के अधिवक्ताओं ने आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों, न्यायिक व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर वित्त मंत्री से सार्थक चर्चा की।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अधिवक्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और विधि के शासन को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और सुशासन के लिए सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद आवश्यक है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *