भारी बारिश : स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी घोषित, सीएम विष्णु देव साय ने सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लगातार बारिश जारी है. इस वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. मौसम की गतिविधि को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी घोषित कर दी है. आदेश गुरुवार (30 जुलाई) को जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए 31 जुलाई 2026 और 1 अगस्त 2026 को शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया जाता है.

सीएम विष्णुदेव साय ने दिया निर्देश

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. इसे देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. रेड और येलो अलर्ट वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. सख्त हिदायत देते हुए कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

बस्तर सबसे संवेदनशील

प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसमें सबसे संवेदनशील बस्तर संभाग है. यहां के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में आकाशीय बिजली और आंधी तूफान का कहर देखने को मिल सकता है. जबकि बाकी संभागों के 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

गरियाबंद में 60 घंटे से हो रही बारिश

गरियाबंद जिले में पिछले 60 घंटों से बारिश हो रही है. जिसकी वजह से कई नदी और नाले उफान पर हैं. सड़कों के ऊपर पानी बहने से करीब 36 गांवों का संपर्क टूट चुका है. पानी का बहाव ऐसा है कि NH 130 पर कई घंटों से गाड़ियों का आवाजाही बंद है. वहीं, नारायणपुर की बात करें तो भारी बारिश से सड़कें और नदी-नाले उफान पर हैं. रास्ते बंद होने से शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी ठप है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *