शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, पामगढ़ पुलिस ने 5 दिनो में आरोपी को धर दबोचा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर-चांपा : नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर ले जाकर अनाचार करने वाले आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर, पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद किया गया है।

आरोपी मिथुन उर्फ उमेश मनहर द्वारा ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 316/2026 धारा 137(2) BNS* पंजीबद्ध कर अपहृता एवं आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपी मिथुन उर्फ उमेश मनहर, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *