आपसी विवाद मे युवक की हत्या : पुलिस हिरासत मे 4 संदिग्ध, जांच मे जुटी पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चिखली थाना क्षेत्र में कल देर रात लगभग 11 बजे आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पप्पू देशमुख उर्फ सत्यजीत देशमुख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शहर के एक प्रतिष्ठित देशमुख होटल के संचालक का छोटा भाई था।

विवाद के बाद हुई हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात पप्पू देशमुख और उसी क्षेत्र के रहने वाले बबलू साहू, सोमेश साहू, विक्की साहू और मुकेश साहू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपियों ने पप्पू देशमुख पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चिखली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू की गई।

4 लोग हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, हत्या के पीछे का सही कारण और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *