फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बंधन बैंक के पूर्व कैशियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सक्ती। बंधन बैंक में कैशियर के पद पर काम कर चुके एक आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर बैंक ग्राहक के लोन खाते में उसका इस्तेमाल करने और बीमा कंपनी से करीब 1 लाख 42 हजार रुपये की राशि हासिल कर गबन करने का आरोप है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी का बंधन बैंक में लोन खाता था। इसी खाते में आरोपी ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर बीमा कंपनी से राशि प्राप्त की थी। मामले की जानकारी प्रार्थी को होने के बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी कमलेश सिंह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इसी बीच पुलिस को उसके घर पर मौजूद होने की मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी कमलेश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *