भीषण सड़क हादसा : बाइक और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, हादसे मे 4 की मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भोलापुर शिकारी महका मोड़ पर भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है. हादसा मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच हुआ है. हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.

हादसे में 4 लोगों की मौत

इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गवाई है. दुर्घटना में 3 मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई. बाईक में एक महिला भी सवार थी जिसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे जिनमें से एक साठ वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई.  हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जैसे तैसे पुलिस ने ट्रैफिक को संभाला.

पुलिस भी मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया सभी बॉडी का शव पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. थाना छुरिया में अपराध पंजीबद्ध कर आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *