कर्मचारी ही निकले चोर : चालू लाइन से लाखों के कंडक्टर तार की कर ली चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग के पाड़ीमार जोन अंतर्गत बालको क्षेत्र में फ्यूज कॉल सेंटर पर कार्यरत एक संविदाकर्मी युवक ने ही विभाग को चूना लगा दिया। वर्षों से क्षेत्र में काम कर रहे इस कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चलती विद्युत लाइन से लगभग 1.5 लाख रुपये से अधिक कीमत का एल्युमिनियम का कंडक्टर तार पार कर दिया था। इस वारदात के कारण बालको क्षेत्र के कई इलाके घंटो अंधेरे में डूब गए थे। जब जोन के सहायक अभियंता कृष्ण कुमार जोशी निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो कट चुके तार देखकर उनके होश उड़ गए।

उन्होंने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए बालको थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने इस मामले में एफओसी में काम करने वाले दो लोगो को धर दबोचा। जबकि फरार चल रहे आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पाड़ीमार जोन के अंतर्गत बालको क्षेत्र के राखड़ डेम के इलाके में पदस्थ लाइनमैन परदेशीराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात लाइनमैन परदेशीराम साहू अंबेडकर चौक भदरापारा के आगे राखड़ डेम क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर निकला था।

सीमेंट खभा तोड़कर 800 मीटर तार ले उड़े शातिर

इस दौरान उसने पाया कि एक सीमेंट का बिजली खंभा तार सहित टूटा हुआ है। जबकि कुल 5 खंभे से लगभग 800 मीटर से अधिक एल्यूमिनियम का कंडक्टर तार गायब था। पुलिस ने संदेही फ्यूज कॉल में काम करने वाले भदरापारा अबेडकर चौक निवासी गगन टंडन पिता महावीर टंडन को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसके निशानदेशी पर उसके साथी वासु सांडे उर्फ चिंटू पिता मोहन लाल को भी पुलिस ने धर दबोचा तथा चोरी किया गया लाखो रुपये का तार बरामद कर लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *