सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का है आरोप

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर. कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है दो दिन पहले पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ अपराध दर्ज किया था.

पुलिस के अनुसार, आकांक्षा पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी करने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की शिकायत सामने आई थी. मामले में अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और अब आकांक्षा को गिरफ्तार किया है.

बताया गया है कि इससे पहले भी आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सीतापुर थाने में अपराध दर्ज हो चुका है. उस मामले में पुलिस ने उसे थाने से ही चेकलिस्ट पर छोड़ा था.

धीरज सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज

वहीं, आकांक्षा टोप्पो की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धीरज सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. धीरज सिंह पर आकांक्षा को धमकाने और उसकी कार का पीछा करने के आरोप हैं. पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं. दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

लोगों को शेयर करें