ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा वीआईपी चौक पर आज भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी स्कूटी से पचपेड़ी नाका से टेमरी गांव जा रही थीं। इसी दौरान VIP चौक पर वे कंटेनर की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी गंभीर थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर भागा चालक

दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

लोगों को शेयर करें