मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

 

यह भी पढ़े :

स्वतंत्रता दिवस-2022 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव ने ली बैठक

 

 

रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इस दिन बहनें मंगल कामना करते हुए अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह और विश्वास के अटूट रिश्तों का त्यौहार है। यह त्यौहार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता के प्रति हम सभी को जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *