पुलिस की चेकिंग मे पकड़ाया नोटों का जखीरा, 75 लाख की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी में पुलिस द्वारा एम.सी.पी. प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन जे 8956, जिसमें एक बड़ा थैला रखा था, को रोका गया। थैले की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में नगद रकम रखा होना पाया गया। वाहन में सवार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा, निवासी आजाद चौक, रायपुर बताया।

नगद राशि के संबंध में पूछताछ करने तथा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर वह उक्त राशि के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पुलिस टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करता रहा। जिस पर मिलन शर्मा के कब्जे से कुल 75,00,000/- (पचहत्तर लाख रुपये) नगद, 04 नग मोबाइल फोन तथा एक्टिवा वाहन जप्त कर उसके विरुद्ध थाना आजाद चौक में इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण की सूचना आयकर विभाग को दी गई है, जिसमें आयकर विभाग द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *