तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर युवक की मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक चालक मार्केट से सामान लेकर वापस घर जा रहा था।

यह हादसा रिंग रोड नमना कला के पास हुआ, जहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *