10वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2024 आईआईटी गुवाहाटी के लिए जावंगा के अमुजुरी विश्वनाथ का हुआ चयन

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

आईआईएसएफ का 10वां संस्करण 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी असम में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं विज्ञान भारती के साथ नोडल संस्थान सीएसआईआर – नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है।

गीदम/दंतेवाड़ा : भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव प्रतिष्ठित मंच के द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्लेखनीय किया जाता है। इसकी शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में की गई थी। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर सक्रिय कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ से अतिसंवेदनशील व महत्वाकांक्षी दंतेवाड़ा जिला के गीदम विकासखंड अंतर्गत जावंगा के अमुजुरी विश्वनाथ का चयन राष्ट्रीय स्तर पर 2024 भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आईआईटी गुवाहाटी, असम के लिए हुआ है।

इस वर्ष 2024 भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) का 10वां संस्करण 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी, असम में “भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी से प्रेरित वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदलना” विषय पर आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न उपलब्धियां, मानक, योग्यता तथा कार्यशैली के आधार पर अमुजुरी विश्वनाथ का चयन आईआईएसएफ समिति द्वारा संक्षिप्त सूची करने के पश्चात ग्लोबल साइंस एंड टेक्नोलॉजी अलायंस साइंस बियोंड बॉर्डर्स, साइंस थ्रू गेम्स एंड एडवेंचर्स साइंस सफारी, एस्पायरिंग एजुकेटर्स एंड टीचर्स वर्कशॉप द गुरुकुल, साइंस टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन मीडिया कॉन्क्लेव, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग समिट विधाओं में प्रदर्शन करने तथा विचार व्यक्त करने के लिए आधिकारिक रूप आमंत्रित किया गया।

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था एवं विज्ञान भारती संस्था के आजीवन सदस्य के रूप में अमुजुरी विश्वनाथ ने सक्रिय कार्य करते हैं। उन्होंने यह जानकारी दी है कि आईआईएसएफ की अवधारणा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा विज्ञान भारती के साथ साझेदारी में आयोजित की गई है और नोडल संस्थान काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी तिरुवनंतपुरम केरल द्वारा समन्वित कि गई है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और असम सरकार के सहयोग से भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आयोजन का आगाज किया गया। इसकी लक्ष्य अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, समावेशिता और वैज्ञानिक नवाचार के साथ समृद्ध भारत को बढ़ावा देना है। इस महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों तथा विदेश से भी प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *