सेना जवानों से ठगी : बड़े बंगलो की लालच देकर बनाया शिकार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले की पुलिस ने सेना के जवानों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाइल, 1 नग एप्पल कंपनी का लैपटाप, 1 नग एप्पल आई पेड, 2 नग एटीएम बरामद किया गया। मामला फरसगांव थाना क्षत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम खिलेन्द्र कश्यप है। वह कोरगांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने सेना के जवानों को बड़े-बड़े बंगले और पैसे की लालच देकर अपने जाल में फंसाकर 4 लाख 50 हजार रूपए ठग लिए। जवानों को ठगी का अहसास होने पर शिकायत दर्ज की, लेकिन आरोपी जवानों को चूना लगाकर फरार हो गया था।

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का हो सकता था खुलासा पुलिस उसकी तलाशी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह 7 माह से विदेश में दुबई, मलेशिया और देश में दिल्‍ली, नोएडा इत्यादि स्थानों पर छुपकर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि, जाँच के बाद आरोपियों की संख्या बढ़ेगी और करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का खुलासा हो सकता है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *