अरविंद केजरीवाल व भंगवत मान का 16 सिंतबर को बस्तर दौरा, जनता को देंगे 10वीं गारंटी

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अगले महीने में प्रदेश के बस्तर संभाग में दौरा प्रस्तावित है। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 सिंतबर को बस्तर दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेश की जनता को जनसभा में 10वीं गारंटी देंगे। गौरतलब है कि इस महीने बीते 19 अगस्त को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रायपुर दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए 9 गांरटी कार्ड जारी किए थे।

सभा के लिए एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि लंबे अरसे से बस्तर के हजारों कार्यकर्ता इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जगदलपुर में केजरीवाल और भगवंत मान की सुनियोजित जनसभा को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि काफी इंतजार के बाद हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का संभाग में दौरा प्रस्तावित हुआ है। हमारे दोनों नेता 16 सितंबर को जगदलपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी छत्तीसगढ़ के समस्त कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है। इस जनसभा में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

कोमल हुपेंडी ने दावा करते हुए यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की बस्तर संभाग की ये जनसभा प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि बस्तर इस बार प्रदेश में होने वाले बड़े सियासी बदलाव में बड़ी भूमिका निभाने वाली है। छत्तीसगढ़ में हर वर्ग की अपनी चुनौती है। बस्तर में ट्राइबल्स के इश्यू हैं। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था का बुरा हाल है। हम गारंटी कार्ड लेकर लोगों के घर जा रहे हैं। लोगों के बीच जाकर अरविंद केजरीवाल की गारंटी की चर्चा कर रहे हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *