मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने ली बूथ और शक्ति केंद्र प्रभारियो की वर्चुवल मीटिंग, कहा इसी उर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में करे काम

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से चर्चा ‘की। सीएम ने प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं से की चर्चा और चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी ऑनलाइन चर्चा में जुड़े और विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी ऊर्जा के साथ काम करने को कहा गया।

उल्लेखनीय है कि, बतौर सीएम अपने कार्यकाल के पहले दिन नए सीएम विष्णुदेव साय राम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन के बाद सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। वे कार्यालय में मौजूद नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यालय में मौजूद हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बीजेपी कार्यालय में उनको बधाई देने वालों का तांता लगा है। छत्तीसगढ़ में रविवार को सीएम पद के लिए आदिवासी नेता विष्णु देव साय के नाम के ऐलान के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम के नामों से भी पर्दा उठ गया है। अरुण साव और विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम बनाये गए हैं। साथ ही पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर वहां सीएम विष्णुदेव साय ने राम प्रताप सिंह और पवन साय से भी मुलाकात की। प्रदेश कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा है। 13 दिसंबर को सीएम विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी मोदी के साथ भाजपा कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रदेश कार्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भर के कार्यकर्त्ता बधाई देने पहुंच रहे हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *