विधानसभा : भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने उठाया जल स्रोतों में कारखानों द्वारा किए जा रहे खतरनाक एसिड उत्सर्जन का मुद्दा

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

धरसींवा। भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में धरसीवा क्षेत्र के जल स्रोतों में कारखानों द्वारा किए जा रहे खतरनाक एसिड उत्सर्जन के मुद्दे को गंभीरता से उठाया। विधायक ने इस गंभीर समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों पर चिंता व्यक्त की।

विधायक शर्मा ने सदन को अवगत कराया कि क्षेत्र की औद्योगिक कारख़ानों द्वारा बिना किसी उपचार के अपशिष्ट पदार्थों को भूमिगत कर दिया जा रहा है, साथ ही जल स्रोतों में एसिड युक्त अपशिष्ट बहाया जा रहा है, जिससे भूमिगत जल जहरीला हो गया है। एसिड युक्त पानी के कारण न केवल स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो रही हैं, बल्कि यह क्षेत्र की कृषि भूमि और पशुधन के लिए भी घातक सिद्ध हो रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगो से अनेकों शिकायते प्राप्त हुई है।

जल संसाधनों की शुद्धता मेरी प्राथमिकता है- शर्मा

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, धरसींवा के नागरिकों का स्वास्थ्य और जल संसाधनों की शुद्धता मेरी प्राथमिकता है। कारखानों की मनमानी के कारण हमारे जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने सदन में स्पष्ट मांग रखी है कि, प्रशासन इस पर त्वरित संज्ञान ले और प्रभावित क्षेत्रों में जल शुद्धिकरण की व्यवस्था करे।

प्रदूषण को लेकर विधायक अनुज ने की मांग

विधायक अनुज शर्मा ने मांग की है कि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से तत्काल प्रभाव से इन कारखानों की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाली इकाइयों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ताकि सभीं कारखाने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज’ नीति का पालन करें ताकि भविष्य में जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *