विधानसभा : सदन में अफीम की खेती का गूंजा मुद्दा, भूपेश बघेल ने बताया ‘नया स्टार्टअप’, केदार कश्यप ने किया पलटवार

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर सियासत गरमा गई है.दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अफीम की खेती बीजेपी से जुड़े लोग कर रहे हैं. वहीं सरकार की ओर से मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अवैध कामों पर तुरंत कार्रवाई कर रही है.

भूपेश बघेल ने अफीम की खेती को बताया ‘नया स्टार्टअप’

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है।दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती उजागर होने से विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बीजेपी से जुड़े लोग ही अफीम की खेती कर रहे हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी नहीं बल्कि “सौ गुना” करने की नई रणनीति के तौर पर अफीम की खेती को बढ़ावा दे रही है. इतना ही नहीं भूपेश बघेल ने अफीम की खेती को “नया स्टार्टअप” भी बता डाला.

केदार कश्यप ने किया पलटवार

वहीं भूपेश बघेल के आरोपों पर सरकार ने कड़ा पलटवार किया है. मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बीजेपी सरकार में अवैध कामों पर तुरंत कार्रवाई होती है और दुर्ग में मामला सामने आते ही प्रशासन ने कार्रवाई भी की है. उन्होंने कांग्रेस पर भी पलटवार करते हुए कहा कि पिछली सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया गया और कई घोटाले सामने आए.

अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. एक तरफ विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है तो वहीं सरकार कार्रवाई का दावा कर रही है. अब देखना होगा कि इस पूरे मामले की जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *