कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : धमतरी से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव पर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर  धमतरी से आई है। यहां कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां से कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामंकन रद्द हो गया है।

उल्लेखनीय है कि, महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने  आपत्ति लगाई थी। गुरुवार को  निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस मामले की सुनवाई होनी थी। दोनों पक्षो के वकीलों को करीब डेढ़ घण्टे तक सुनने के बाद रिटर्निंग अफसर ने आखिर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द घोषित कर दिया। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा नगर निगम धमतरी में ठेकेदारी करते रहे हैं। इसके चलते वे  नगर निगम से लाभार्थी यसाबित हुए। जिसके चलते उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इस आशय की घोषण के साथ ही निगम के बाहर कांग्रेसी नारेबाजी और हंगामा करने लगे।

इस नियम के तहत रद्द हुआ नामांकन

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि विजय गोलछा नगर निगम के ठेकेदार है और 1956 की धारा 17 बी (ड) में लिखे प्रावधान का हवाला देते हुए कहा था कि यदि कोई नगर निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी है तो वो महापौर का चुनाव लड़ने के योग्य नही माना जा सकता।

विधायक बैठ गए थे धरने पर

लेकिन स्थिति उस समय असहज हो गई जब, धमतरी विधायक ओंकार साहू अचानक निगम के सभाकक्ष के सामने धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ कई कांग्रेसियों ने भी धरना शुरू कर दिया था। दरअसल महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। इसी पर रिटर्निंग अफसर का फैसला आना था। इस बीच विधायक भी निगम के सभाकक्ष के अंदर जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसी से नाराज होकर ओंकार साहू धरने पर बैठ गए और प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े करने लगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *