ब्रह्मानंद नेताम को मिली बड़ी राहत : रांची हाईकोर्ट ने ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर| भानुप्रतापपुर में वोटिंग खत्म हो चुकी है नतीजों का इंतजार है। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम फिलहाल बड़ी राहत मिली है। झारखंड के रांची हाईकोर्ट ने ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इस माले में कहा है कि अगली सुनवाई होने तक फिलहाल कार्रवाई न की जाए। सोशल मीडिया पर भाजपा और इससे जुड़े लोग सत्यमेव जयते लिखकर ब्रह्मानंद का सपोर्ट कर रहे हैं।

झारखंड हाईकोर्ट अगली सुनवाई की तारीख भी जल्द तय करेगा। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। भानुप्रतापपुर में भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और कुमार हर्ष ने पक्ष रखते हुए अदालत में दलील दी कि इस केस में उनके मुवक्किल की कोई संलिप्तता नहीं है और न ही ऍफ़आईआर में उनका नाम है, फिर भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। वकीलों की दलील के बाद कोर्ट ने मामले की जांच करने, अलगी सुनवाई तक अरेस्टिंग करने से रोक लगाई है।

चुनाव से 5 दिन पहले झारखंड के जमशेदपुर की पुलिस ने कांकेर में डेरा डाला था। ब्रह्मानंद नेताम काे जमशेदपुर की नाबालिग से याैन शोषण का आरोपी बताया गया है। जमशेदपुर पुलिस के आते ही भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम को कुछ देर के लिए नजर बंद कर दिया था। इसके बाद वो प्रचार के लिए निकले। ब्रह्मानंद को कांकेर थाने में आकर पेश हाेने कहा गया था, मगर उनकी तरफ से स्थानीय वकील ने जाकर कह दिया था 8 तारीख के बाद ब्रह्मानंदद थाने आएंगे। खींच-तान के बाद जमशेदपुर की पुलिस ब्रह्मानंद के घर पर थाने आने का नोटिस लगाकर लौट गई थी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *