अनिरुद्ध दास हत्याकांड में बड़ा खुलासा : भाभी से प्रेम संबंध को लेकर देवर ने साथियों के साथ मिलकर क्रूरता पूर्वक किया था मर्डर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। करीब चार महीने की गहन जांच के बाद, पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या अवैध संबंधों की वजह से की गई थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने बहुत ही शातिर और क्रूर तरीके अपनाए।

यह पूरा मामला जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने एक ऐसी हत्या का खुलासा किया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। मृतक का नाम अनिरुद्ध दास उम्र 40 साल थी। अनिरुद्ध सरगुजा जिले के लिचिरमा गाँव का रहने वाला था। पिछले साल 20 नवंबर 2024 को अपने घर से रघुनाथपुर कहकर निकला था, लेकिन कभी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गुमसुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन चार महीने तक उसका कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन जशपुर पुलिस ने हार नहीं मानी।

पुलिस इस मामले में लागातार छानबीन कर रही थी। इस दौरान कांसाबेल थाना क्षेत्र के बेलटोली और अम्बाकछार के जंगल में मानव हड्डियों के कुछ अवशेष मिले। इन अवशेषों ने इस हत्याकांड का राज खोला। जिसके बाद यह पता चला कि अनिरुद्ध की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। बता दें कि, मुख्य आरोपी श्याम पैंकरा के परिवार की एक महिला के साथ मृतक अनिरुद्ध के प्रेम संबंध थे, जिससे आरोपी श्याम पैंकरा नाराज था। यानी अनिरुद्ध की प्रेमिका के पति नाराज थे। इसीलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *