भाजपा नेता की हत्या पर बड़ा खुलासा, कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा महंगा, 7 लाख में दी थी सुपारी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कांकेर । पखांजुर में भाजपा नेता असीम राय की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या के इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं मुख्य आरोपी विकास तालुकदार फरार है। हालाकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के लिए 7 लाख की सुपारी दी गई थी। 1 लाख रुपये में कट्टा खरीदा गया था। हत्या में कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली भी शामिल है। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, 3 लाख नगद जब्त किए हैं। इस मामले का बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने खुलासा किया है। बप्पा गांगुली नगर पंचायत अध्यक्ष है। नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। BJP पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

बता दें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था। जिससे नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी जाने का भय और विकास पाल का अवैध कब्जा टूटने के भय से विकास और बप्पा ने मिलकर असीम राय की हत्या करवा दी गई।

जानिए क्या है पूरा मामला:-

-कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी।यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। घटना के कुछ देर बाद भाजपा नेता असीम राय के समर्थकों ने पखांजुर में जमकर हंगामा किया था।और पार्षद विकास पाल और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के घर भी तोड़ फोड़ की घटना को अंजाम दिया था।जिससे लगातार पखांजुर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। घटना के दूसरे दिन वनमंत्री केदार कश्यप,पवन साय और महेश गागड़ा जैसे तमाम भाजपा के नेता मौके पर पहुंचकर असीम राय के दाह संस्कार में शामिल हुए थे।साथ ही बस्तर आईजी पी सुंदरराज भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर एसआईटी की गठन की गई थी।जो हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही थी। और अब ग्यारह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *