बाइक राइडर्स फैला रहे दहशत : भरे बाजार में स्पीड से दौड़ा रहे बाइक, एक महिला को कर दिया जख्मी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मनचले बाइक राइडरों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। मजदूरी करने आई महिला को बाइक सवारों ने ठोकर मार दी। शहर में युवाओं का दल लगातार बिना नंबर प्लेट की गाड़ी दौड़ाते दिखाई देते हैं। उनकी गांड़ियां तेज आवाज वाली होती हैं। पुलिस प्रशासन इन आवारा बदमाशों को पकड़ने में नाकामयाब है। जिससे शहर में दहशत बढ़ता ही जा रहा है। आम जनता सोशल मीडिया में यातायात सुरक्षा और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रही है।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 

इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पेंड्रा के मुख्य बाजार में एक बाइक पर तीन युवक सवार नजर आ रहे हैं। उनकी गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि, वे सड़क पार कर रही एक मजदूर महिला को ठोकर मार देते हैं। महिला बुरी तरह से घायल हो जाती है। फिर भी युवक वहां से भाग निकलते हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *