भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी : सुनील सोनी लड़ेंगे रायपुर दक्षिण सीट से चुनाव

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दक्षिण सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है।वहीं पार्टी द्वारा सुनील सोनी का नाम घोषित किए जाने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्री सोनी को शुभकामनाएं देते हुए रायपुर की जनता से उन्हें जिताने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि, सुनील सोनी रायपुर से वर्तमान सांसद और प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पसंद माने जाते हैं। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही ऐसा माना जा रहा था कि, सुनील सोनी ही भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी अभी घोषित नहीं

उल्लेखनीय है कि, अभी तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है। श्री दुबे ने कहा है कि, नामांकन फॉर्म मैंने खरीदा जरूर है, लेकिन पार्टी मुझे मौका देगी तभी नामांकन दाखिल करूंगा। उधर प्रदेश संगठन अभी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *