प्रदेश के सभी नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, रायपुर से मीनल चौबे ने रचा इतिहास, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगमों पर बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की करारी हार हुई है। सभी निगमों पर अब बीजेपी का कब्जा हो गया है। रायपुर से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे एक लाख से भी ज्यादा मतों से विजयी हुई हैं। वो अब तक नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। तीन बार की पार्षद रहीं हैं। वहीं, कोरबा नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत जीत गई हैं।

छत्तीसगढ़ में नगर निगमों नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी एक बार फिर अपना परचम लहराने में कामयाब हुई। लोकल बॉडी चुनाव में भी कांग्रेस का विधानसभा चुनाव की तरह सूपड़ा साफ हो गया है। चुनावी नतीजों से साफ है कि बीजेपी ने प्रदेश में हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बना ली है, लेकिन विष्णु देव साय की नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी चुनाव हार गई है। अगर इसे छोड़ दें तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर प्रदेश की जनता फिर से भरोसा जताया है।छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया है।

सीएम के क्षेत्र कुनकुरी से जीती कांग्रेस
सीएम विष्णुदेव साय की नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत हासिल कर बीजेपी को चौंका दिया। यहां से कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनयशील गुप्ता चुनाव जीते हैं। उन्होंने 81 वोटों से जीत दर्ज की है।

रायपुर बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने रचा इतिहास

रायपुर नगर निकाय से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने इतिहास रच दिया है। मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। उन्हें कुल 315835 वोट मिले हैं। मीनल चौबे ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

70 में 60 वार्डों पर बीजेपी का कब्जा

रायपुर के 70 वार्डों में से 60 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया है। वहीं सात वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। रायपुर के तीन वार्डों में निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

कांग्रेस का नहीं खुला खाता

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने सभी 10 सीटें जीत ली हैं जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। बीजेपी ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा में मेयर का चुनाव जीत लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *