भाजपा जिलामंत्री की हत्या, घर से दो किमी दूर मिली लाश

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सुबह टहलने निकले थे बुधराम करटाम, पुल के नीचे मिली लाश, सिर पर चोट के निशान

रायपुर| जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वे तड़के सुबह घूमने निकले थे। घर से करीब दो किमी दूर उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि बुधराम कटराम किलेपाल पंचायत के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कटराम के तौर पर की।

बुधराम किलेपाल के पंचायत सचिव रह चुके थे। उन्होंने साल 2004-5 में सचिव पद को छोड़ दिया था। फिर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी साल वे किलेपाल के सरपंच बने थे। यहीं से उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। फिर उन्हें बास्तानार मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं वर्तमान में बुधराम करटाम भाजपा के जिला मंत्री के पद पर थे। साथ ही दरभा मंडल के प्रभारी का भी उन्हें जिम्मा मिला था। इनकी पत्नी वर्तमान में किलेपाल नंबर 3 की सरपंच है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *