भाजपा हदें पार कर रही है, भगवान सिद्धि विनायक से इनकी सद्बुद्धि के लिए करूँगा प्रार्थना : भूपेश बघेल

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन का काम संभाल रहे कारोबारी के घर ईडी ने छापा मारा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मैं भाजपा वालों की सद्बुद्धि के लिए भगवान सिद्धि विनायक से प्रार्थना किया हूं।रायपुर में कांग्रेस के सफल अधिवेशन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को मुंबई पहुंचकर सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हमारे पदाधिकारी और विभागों में छापे मारे। कोल स्कैम कहते हैं तो लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना, लेकिन वहां भी गए। अब अधिवेशन का काम संभाल रहे एक कारोबारी के घर भी छापा मारा है। वहां गए 5 घंटे तक रहे, वो ईडी वाले थे या कौन थे। ये भी नहीं समझ आया। उनसे आई कार्ड मांगे गए, लेकिन उन्होंने दिखाया तक नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खीझ और राजनीतिक दुर्भावना में भाजपा हदें पार कर रही है। कारोबारी के घर जो ED के लोग गए। उन्होंने भाजपा के आरोपों के जवाब मांगे। और फिर आने की बात कहकर चले गए। लाख कोशिशें की। लेकिन कांग्रेस का महाधिवेशन किसी भी तरह नहीं रोक पाए। तानाशाही का चेहरा बेनकाब हो गया है। लेकिन हम न डरे हैं न डरेंगे।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया ट्वीट के जरिए अधिवेशन के बाद अपने साथियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा- राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी ने महाधिवेशन आयोजन की ऐतिहासिक सफलता के लिए मुझे बधाई दी है। इस बधाई के बराबरी के हकदार मंत्रिमंडल के मेरे साथी, विधायक-सांसद और सभी कार्यकर्ता भी हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *