पूर्व डिप्टी सीएम के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पलटवार, बोले “भाजपा सरकार में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं”

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार ने 3 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस अवसर पर बीजेपी जनादेश दिवस मना रही है। तो वहीं, अब भाजपा के जनादेश दिवस पर पूर्व मंत्री टीएस  सिंहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि, मुझे तो लगता है सरकार असुरक्षा की भावना में है। मुझे राज्य सरकार में आत्मविश्वास की कमी दिखती है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, सरकार अपने को दूसरे तरीके से फोकस कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 साल पहले भी सरकार थी, तब मुझे याद नहीं आता ऐसा कोई कार्यक्रम किया हो। टीएस सिंहदेव ने 13 दिसंबर को भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होंगे।

टीएस सिंहदेव के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जमकर पलटवार किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, भाजपा सरकार में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है, इसलिए जनता के बीच हम जा रहे हैं। भाजपा मंडल और जिला स्तर पर कार्यक्रम मनाएगी। राज्य सरकार की योजनाओं को आमजनों तक ले जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव से पहले संभागवार दौरा होगा। सत्ता और संगठन के पदाधिकारी दौरा करेंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *