भोपाल : भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान जारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 2 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूरी कैबिनेट के साथ भाजपा की सदस्यता रिन्यु कराएंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सीएम को सदस्यता दिलाएंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया, मप्र के 41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं। जो 64861 बूथों पर मंगलवार से अपनी भूमिका शुरू करेंगे। बूथ सहायक से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक 10-17 तारीख तक सदस्यता अभियान को गति देंगे। रोजाना वह नए लोगों को पार्टी में शामिल कराएंगे। कार्यशाला में इसके लिए टिप्स दिए जा चुके हैं। भोपाल से मॉनिटरिंग भी हो रही है।