कांग्रेस राज में महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा पर भाजपा की महतारी हुंकार रैली : भाजपा

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

महतारी हुंकार रैली कांग्रेस सरकार के सफाये का आधार बनेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विधायक रंजना साहू तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने संयुक्त बयान में कांग्रेस राज में  महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा पर 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित भाजपा की महतारी हुंकार रैली में प्रदेश की सभी महिलाओं को आमंत्रित करते हुए कहा है कि कांग्रेस महिलाओं से शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई और वादे से मुकर गई। कांग्रेस सरकार में उत्पीड़न और डिप्रेशन से पीड़ित हजारों महिलाओं ने मजबूर होकर आत्महत्या की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के राज में 6 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदातों ने साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। छात्रावास में रेप, अस्पताल में रेप, चलती गाड़ी में रेप, सड़कों पर रेप, घर में घुसकर रेप, गैंगरेप और हत्या! कांग्रेस के पदाधिकारी भी गैंगरेप में शामिल! यह है कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड।  उन्होंने महिलाओं की स्थिति और वेदना बताते हुए कहा कि प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए अस्पताल के बाहर कई महिलाओं की मौत हुई क्योंकि उन्हें इस सरकार की अस्पतालों में दाखिला नहीं मिला। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया और महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ नहीं किया। रेडी टू ईट में महिलाओं से रोजगार छीना।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं के कुपोषण एनीमिया में भारी वृद्धि हुई है। इस मामले में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को देश में पहले स्थान पर ला दिया है। प्रदेश की महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने भाजपा महिला मोर्चा सरकार के खिलाफ सड़क पर शंखनाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति कांग्रेस सरकार का प्रतिकार करेगी। यह महतारी हुंकार रैली कांग्रेस सरकार के सफाये का आधार बनेगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *