भाजपा का संगठन चुनाव : कांकेर पहुंचे मंत्री कश्यप, संगठन को मतबूत करने की कवायद में जुटे

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

कांकेर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। प्रभारियों की नियुक्ति के बाद संभाग स्तर पर बैठके कर संगठन को मजबूत करने में भाजपा के वरिष्ठ नेता जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बस्तर संभाग की बैठक कांकेर में रखी गई थी। जिसमें भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, संगठन मंत्री अजय जामवाल समेत केबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी शामिल रहे।

जहां तक़रीबन 3 घंटे तक चली बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, भाजपा संगठन को निचले स्तर से मजबूत करने को लेकर आज की बैठक में चर्चा की गई है। जिसमें बस्तर संभाग के भाजपा विधायक भी शामिल थे। पूरे प्रदेश में 7 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। जल्द ही सक्रिय सदस्य का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा। श्री कश्यप ने आगे कहा कि, भाजपा अपना संगठन का महापर्व मना रही है। जिसमें संगठन को मजबूत करने हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

5 साल तक बैज कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे 

बीजेपी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे जनादेश उत्सव को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा काला दिवस बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने 5 साल तक छत्तीसगढ़ को निचोड़ने का काम किया है। 5 साल तक दीपक बैज कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। गरीबों के आवास में किसने डाका डाला था, इसका जवाब दीपक बैज को देना चाहिए। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री आवास का काम तेजी से चलने और विकास के कार्यों में और तेजी लाने का दावा कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने किया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *