भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू : नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा के दिग्गज देंगे टिप्स, कई मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। यह कार्यशाला प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शाम साढ़े 6 बजे तक 5 सत्रों में चलेगी। इस दौरान बूथ से लेकर मंडल, जिला प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद हैं। 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन का कामकाज और संगठनात्मक रणनीति को समझेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश टिप्स देंगे। साथ ही बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी कार्य करने के गुर सिखायेंगे। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, कई मंत्री, विधायक, सांसद मौजूद हैं।

भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव समेत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देद, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री  सांसद और विधायक मौजूद रहे।

संगठनआत्मक विषयों पर हो रही कार्यशाला – किरण सिंह

बीजेपी की कार्यशाला कों लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा- भाजपा पूरे देश की दृष्टि से सभी प्रांतो में अपने संगठनआत्मक विषयों को लेकर इसी प्रकार की कार्यशाला सभी जगह संपन्न हो रही है। मुख्य विषय यह है कि, राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश, राशि महामंत्री अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ मुख्यमंत्री का विभिन्न संगठन आत्मक विषयों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

मार्गदर्शन के लिए रखी गई है कार्यशाला

अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा- प्रदेश पदाधिकारी सभी जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्ष का नया गठन हुआ है। आगामी दिनों में भाजपा की जो विशेषता है इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न मोर्चा संगठन के माध्यम से व्यवस्थित रूप से नीचे तक संगठन के कार्यक्रमों को ले जाएं। वर्षभर भाजपा कार्यक्रम करती है संगठन आत्मक विषयों को लेकर। आगे कहा-प्रान्त से जिले में जिले से मंडल और मंडल से बूथ इकाई तक सभी विषयों पर मार्गदर्शन के लिए कार्यशाला रखी गई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *