०० पीड़ित युवक ने पुलिस से की शिकायत लेकिन आरोपियों को बिना कार्यवाही थाने से छोड़ा
रायपुर| कोरबा में युवक पर एक लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बदमाश ने उस पर चाकू से वार किए और साथियों के साथ मिलकर खूब पीटा भी है। उसका कहना था कि तू मेरी बहन को बाइक से घुमाता है। मैं आज तुझे छोडूंगा नहीं।
यह भी पढ़े :
जानकारी के मुताबिक माणिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार का रहने वाला विशाल गुरुवार शाम को बाजार के लिए निकला था। इसके बाद वह बाजार करके लौट रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। उसमें से एक लड़के ने उसे कहा कि तू मेरी बहर को बाइक में घुमाता है। चल मैं आज तुझे बताता हूं और फिर उसने युवक पर ब्लेड से हमला किया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसे खूब पीटा भी।
यह भी पढ़े :
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित विशाल ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पीड़ित युवक का कहना है कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहे हैं। मैं किसी लड़की को बाइक में नहीं घुमाता हूं। पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन आरोपियों को थाने भी बुलाया था। मगर बिना कार्रवाई के ही उसे उन्हें छोड़ दिया गया है। आरोपियों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।