घर के बरामदे में मिली शक्स की खून से लथपथ लाश, पुलिस कर रही जांच

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शनिवार को एक शख्स की खून से लथपथ लाश उसके घर के बरामदे में मिली। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के देवगवां ग्राम का है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली है। घटनास्थल की बारीकी से जांच कर सैंपल जांच के लिए ले लिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गजरूप यादव (45 वर्ष) मध्यप्रदेश के छोहरी से आकर पिछले डेढ़ सालों से मरवाही के देवगवां ग्राम में रह रहा था। वो यहां से सटे लरकेनी गांव के साहू होटल में खाना बनाने का काम करता था और देवगवां से रोज आना-जाना करता था। मृतक गजरूप यादव के बीवी-बच्चे मध्यप्रदेश के छोहरी में ही रहते हैं। देवगवां में गजरूप अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। हत्या के वक्त भाई गजाधर यादव और उसकी पत्नी सउनी बाई दूसरे कमरे में सो रहे थे।

मृतक की पत्नी गुलबसिया बाई ने बताया कि उसे पड़ोसी शेष नारायण यादव ने फोन करके बताया कि उसके पति गजरूप यादव की तबियत बहुत खराब है, तो वो अपने बेटे दीपक के साथ शनिवार को देवगवां गांव पहुंची। यहां उसने देखा कि उसके पति की लाश घर के बरामदे में पड़ी है और पुलिस व आसपास के लोग वहां मौजूद हैं। पति की लाश खून से लथपथ थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *