देवर ने की भाभी की हत्या, बीच सड़क में चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की बीच सड़क में हत्या कर दी। गुरुवार की रात देवर देवरानी के बीच झगड़ा हुआ तो घर में मौजूद भाभी ने बीच में टोकते हुए देवरानी का पक्ष लिया और देवर को समझाने लगी। इस दौरान देवर ने गुस्से में किचन में रखा चाकू उठाया और हमला कर दिया। हमले में घायल भाभी बचने के लिए घर से बाहर दौड़ी। करीब 200 मीटर तक आरोपी ने अपनी भाभी को मारने के लिए दौड़ाया। सड्डू स्थित पेट्रोल पंप के पास जब वह गिरी तो देवर ने गले में चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला विधानसभा क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार (7 अगस्त) शाम 7 बजे की है। रिंग रोड नंबर 3 स्थित एसबीआई बैंक के पास रहने वाले बंजारे परिवार में वारदात हुई। जहां कामेश्वर बंजारे किसी बात को लेकर घर में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। संगीता बंजारे (35) भी वहीं सीढ़ी पर बैठी हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। तभी संगीता बीच बचाव के लिए उठी और देवरानी का सपोर्ट करते हुए देवर को झगड़ा करने से मना किया, तो आरोपी भाभी से भिड़ गया। पहले उससे गाली गलौज की। फिर मारने के लिए दौड़ाया।

चाकू लगने के बाद संगीता बंजारे बीच सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ी हुई थी। तब उसके बेटे ने अपने पापा को फोन लगाकर बताया कि चाचा ने मम्मी को मारा है। संगीता की पति देवेंद्र दास बंजारे ऑटो चलाता था। खबर मिलते ही वह सवारी उतारकर घर की तरफ भागा। तभी रास्ते में उसे भीड़ मिली। जहां उसकी पत्नी पड़ी हुई थी।

ऑटो चालक अपनी पत्नी को मोवा के हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घंटे भर में ही संगीता की जान चली गई। बताया जा रहा है देवर पहले भी घरेलू मामलों को लेकर विवाद कर चुका है। घटना के बाद आरोपी खरोरा भाग गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि, आज शुक्रवार को पुलिस आरोपी कामेश्वर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजेगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *