सीएऍफ़ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० जवान के आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

रायपुर| बीजापुर जिले में सीएऍफ़  (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फ़ोर्स) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीएऍफ़  जवान सुनील कुमार मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जो बीजापुर के 15वीं बटालियन में तैनात था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान सुनील बुधवार की रात कैंप के बैरक में था। रात करीब 11 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के सिर पर गोली मार ली, और आत्महत्या कर लिया। उस समय इसके पास में कोई और मौजूद नहीं था। कैंप के अन्य जवानों ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी है। बताया जा रहा है कि, रात में ही जवान के शव को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां गुरुवार की सुबह पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इधर, इस मामले में अफसरों का कहना है कि, जवान ने सुसाइड क्यों किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने का कारण स्पष्ट होगा।

कई जवान ऐसे ही कर चुके हैं आत्महत्या :- 5 महीने पहले बस्तर संभाग के कांकेर जिले में बीएसऍफ़ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। इसके अलावा बस्तर के अलग-अलग जिलों में तैनात जवान पहले भी इस तरह से खौफनाक कदम उठा चुके हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *