मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 04 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस पर साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि समुद्री सीमा की रक्षा के साथ नौसैनिकों ने प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश सेवा की है। भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश एक स्वर में सभी भारतीय नौसैनिकों की राष्ट्रसेवा को नमन करता है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *