मुख्यमंत्री ने किसान श्री पोर्ते के घर के बाड़ी से निकले सुनसुनिया, करेला,तिवरा और मुनगा भाजी का बड़े चाव से लिया आनंद
रायपुर| भेट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम भंवरपुर निवासी आदिवासी किसान उद्ल सिंह पोर्ते के घर फुलकांस की थाली में बड़ी ही सादगी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया, मुख्यमंत्री ने किसान श्री पोर्ते के घर के बाड़ी से निकले सुनसुनिया, करेला,तिवरा और मुनगा भाजी का बड़े चाव से आनंद लिया|
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिमीकांदा, गारे वाला कड़ही,तिवरा दाल,रहर दाल,बिजौरी,सील बट्टे से पीसी टमाटर चटनी का भी लिया स्वाद लिया भोजन के पश्चात् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी किसान उद्ल सिंह पोर्ते के परिवारजनों को उपहार भेंट किए|
