मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पोते से मिलने पहुचे अस्पताल, परिजनों संग बिताए दो घंटे

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

जल्द ही मुख्यमंत्री की बहू ख्याति हॉस्पिटल से होगी डिस्चार्ज

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दोपहर अपने पोते से मिलने भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पोते के साथ दो घंटे तक समय बिताकर उसका हाल जाना। डॉक्टर से बात की और उसके बाद चले गए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सड़क मार्ग से रायपुर से सीधे भिलाई स्थित बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री सीधे उस वार्ड में पहुंचे जहां उनकी बहू ख्याती और परिवार के लोग थे। वहां उन्होंने पोते को गोद में लेकर काफी देर तक उसके साथ खेले। इस दौरान मुख्यमंत्री के परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो घंटे पोते को खिलाने के बाद उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। उनसे अपनी बहू और नाती के स्वास्थ्य की जानकारी मांगी। डॉक्टर नम्रता ने उन्हें बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की बहू ख्याति हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री की बहू ख्याति ने मंगलवार 3 जनवरी की सुबह भिलाई के निजी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था। उस दिन खुद मुख्यमंत्री वहां पहुंचे थे। उन्होंने अपने पोते को क्या हाल जी हीरो… कहकर बुलाया। उसे गोद पर लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और दामाद भी थे। आज उनका पोता तीन दिन का हो गया है।

सिंधु ताई से मिले मुख्यमंत्री :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान बीएम शाह हॉस्पिटल में सिंधु ताई से मुलाकात की। सिंधु ताई 90 साल की हैं। वे 30 साल पहले इसी हॉस्पिटल से रिटायर हुईं थीं, लेकिन आज तक उस अस्पताल से जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री को किसी ने उनके अस्पताल से जुड़ाव और सेवा भाव के बारे में बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान सिंधु ताई ने मुख्यमंत्री को दादा बनने पर बधाई दी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *