मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के निधन पर किया शोक व्यक्त

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी. ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय फुलजेन्स पन्ना की पुत्री अनामिका से दूरभाष पर बात कर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *