भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का दिल्ली में एक और ठिकाना होगा। सीएम यादव के नाम पर दिल्ली में 14 अशोक रोड का बंगला अलॉट किया गया है। इस बंगले में पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रहा करती थीं। वहीं, अब तक सीएम दिल्ली दौरे के दौरान मध्य प्रदेश भवन में रुकते रहे हैं। ऐसे में अब उनके पास दिल्ली में रुकने को दो ठिकाने हो गए हैं।
