कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने बिलासपुरवासियों से की मतदान की अपील, कहा शहर के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में करे मतदान

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

बिलासपुर : बिलासपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने बिलासपुर शहर की जनता से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर लोकतंत्र का त्यौहार चल रहा है, पांच वर्ष पूर्व आप सभी ने पुरे विश्वास और भरोषे के साथ जो जवाबदारी मुझे दी थी उस भरोशे और विश्वास के बल के साथ कार्य किया, हमारे बिलासपुर में सभी लोग अरपा मैय्या को अपनी आस्था और जीवन रेखा मानते है, अरपा मैय्या को सवारना, उसमे 12 मासी पानी रहे सभी की इच्छा थी  जिसको लेकर हमने युद्ध स्तर पर कार्य किए नतीजन अरपा नदी पर दो बैराज बन रहे है जिससे हमेशा अरपा में पानी रहेगा साथ ही साथ नदी के दोनों किनारों में 4 lलेन सड़के भी बन रही है जो बिलासपुरवासियों का सपना है|

कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान एक ऐसी विपत्ति कोरोना के रूप में आई जिसने जीवन को संकट में डाला, बिलासपुर शहर एक परिवार की भांति है जिसमे आप सभी के परिवार के सदस्य के रूप में शैलेश पाण्डेय भी है, एक सदस्य होने के नाते मैं अपनी जवाबदारी से विमुक्त कभी भी नहीं रहा  और हमेशा बिलासपुरवासियों की सेवा की, कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान हमारे गरीब भाई बहन जिनके पास राशन, गैस सिलेंडर सहित जरुरी चीजो की कमी थी उनको राहत पहुचाने का कार्य हमने किया, कोरोना पीडितो को दवाई उपलब्ध कराने में कोई कसर हमने बाकी नहीं रखी, कोरोनाकाल में क्षेत्रवासियों की हरसंभव मदद हमारे द्वारा किया गया जिसमे शहर की जनता का भी भरपूर सहयोग मिला जिसका आभारी जीवन पर्यंत रहूँगा|

कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए पिछले पांच वर्षो में कार्य करते रहे मगर बिलासपुर कब आगे बढेगा…बिलासपुर यहाँ के बच्चो युवाओं से आगे बढेगा, जब बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे तो बिलासपुर आगे बढेगा, इसके लिए बिलासपुर में सर्वाधिक आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल हमारे द्वारा खोले गए जिसमे लगभग 9 हजार बच्चे पढाई कर रहे है| बिलासपुर के 9 हजार बच्चो की मुफ्त शिक्षा से उनके परिवार को राहत मिली है, अच्छे माहौल और उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा उन सभी बच्चो को मिल रही है| बिलासपुर का पहला इंग्लिश मीडियम कालेज भी हमारे द्वारा खोला गया जिसमे युवा बच्चे अध्ययनरत है|

कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर को विकास की राह में लेकर जाना है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा, बीते कई वर्षो में जो सरकारे रही उनके द्वारा बिलासपुर को तहस-नहस किया बिलासपुर को पीछे धकेला मगर हमारा सपना है कि बिलासपुर को आगे लेकर जाए राजधानी रायपुर के समकक्ष बनाना है तथा देश के विकसित शहरो की तर्ज पर बिलासपुर की तस्वीर बदलनी है जिसके लिए बिलासपुर शहर की जनता का सहयोग और आशीर्वाद की अत्यंत आवश्यक है| इसके अलावा बिलासपुर में हवाई सेवा, सुपर स्पेस्लिटी अस्पताल, चौड़ी सड़के सहित कई कार्य हो रहे है बिलासपुर शहर की जनता की आशाओ और उनके सपनो को साकार करने के लिए सेवक के रूप में आगे भी कार्य करना चाहता हु इसलिए आपसे समर्थन की अपील कर रहा हु|

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *