बालोद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 30 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसमें बालोद जिले के अनुसूचित जनजाति आरक्षित डोंडीलोहारा विधानसभा सीट से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया पर लागातार तीसरी बार विश्वास दिखाया है। टिकट की घोषणा के बाद से मंत्री तुरंत ही एक्शन प्लान में जुट गईं। शोर शराबों से दूर वे वरिष्ठ नेताओं से आगे की कार्ययोजना बनाने में जुट गई और लोहारा में जब वो कार्यलय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों को हम जनता तक लेकर जाएंगे, जनता चाह रही है कि फिर से छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास हो और फिर से सरकार बने। आगे उन्होंने भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए देवलाल ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने घर का नहीं हो पाया वो जनता का क्या होगा। भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसे कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया लेकिन यहां पर दरी बिछाने वाले कार्यकर्ताओं को उपेक्षित कर भाजपा ने कांग्रेस से गए देवलाल को प्रत्याशी बनाया है तो जो अपने घर का पार्टी का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा।
जानिए क्या होगा समीकरण
डोंडीलोहारा विधानसभा से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री से अनिला भेड़िया को तीसरी बार जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह बखूबी निभाएंगे। वहीं पहले कांग्रेस उसके बाद निर्दलीय अब भाजपा से चुनाव लड़ने वाले देवलाल ठाकुर के लिए भी रहा आसान नहीं होगी। भाजपा और कांग्रेस के बीच आदिवासी समाज और जन मुक्ति मोर्चा भी तीसरे बड़े नाम के रूप में उसे क्षेत्र में कार्य करती है वहां से भी उसे क्षेत्र में विधायक बनकर आए हुए हैं तो दांडीलोहार विधानसभा में चुनाव की रणनीति इस बार दिलचस्प रहेगी। अनिला भेड़िया ने भी कहा है की कठिनाई तो होने वाली है पर हम अपने काम के दम पर जनता के बीच जाएंगे।
