डी.ए.वी. मुख्यमंत्री विद्यालय जावंगा में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हुआ आयोजन

Featured Latest खरा-खोटी

दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं नारायणपुर जिलों के 13 डी.ए.वी. मुख्यमंत्री विद्यालयों के लगभग 550 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

गीदम : डी.ए.वी. मुख्यमंत्री विद्यालयों के जोन 1 दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों के दो दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं मेजबानी आयोजक डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जावंगा में आयोजित किया गया। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डी. कामेश्वर राव के सानिध्य में हुआ जिसमें अन्य डी.ए.वी. विद्यालयों के प्राचार्य, पीटीआई तथा खेल प्रभारियों की सहभागिता रही। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डी. कामेश्वर राव तथा अन्य पीटीआई ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र पूर्ण साहस, हिम्मत के साथ अपनी खेल का प्रदर्शन करे व निष्पक्ष भाव के साथ खेले। सर्वप्रथम खेल के पारंपरिक प्रतीक के रूप में मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और प्रतिभागियों में जुनुन को प्रज्वलित कर विजय के लिए संघर्ष की भावना का संचार किया गया।

सभी प्रतिभागियों ने शपथ ग्रहण किया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्ष खेल भाव के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रथम दिन एथलेटिक्स खेलों में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, 800 मीटर तथा 1500 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस, 4×800 मीटर रिले रेस, ऊंची कूद ,लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक , भाला फेक आदि प्रतियोगिता हुई, जिसमें 13 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ अपने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन सामूहिक खेलों में फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज आदि ग्रुप खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुआ। कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी विजेताओं के नाम घोषित किए गए।

अंत में डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जावंगा के समस्त आयोजक ने सभी का उपस्थिति और योगदान के लिए धन्यवाद दिया तथा छात्रों को उनके असाधारण प्रतिभा के लिए बधाई दी। प्रत्येक खिलाड़ियों ने जीत हार की परवाह किए बिना अद्भुत खेल भावना का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में चार जिलों बीजापुर, नारायणपुर सुकमा, दंतेवाड़ा के 13 डी.ए.वी. मुख्यमंत्री विद्यालयों के लगभग 550 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताएं होने वाला राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परचम लेहराएंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *