shav

नाली के नीचे मिला युवक का शव, खैरागढ़ का रहने वाला था चालक

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव बंद नाली की नीचे मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के स्वजन को सूचना देकर जांच की जा रही है।

खरोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परमेश्वर यादव उम्र लगभग 23 वर्ष का शव सारागांव में सुरेश ढाबा के पास नाली में मिला। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक पेशे से ड्राइवर था और वह मूलत: खैरागढ़ का रहने वाला था। वह किसी काम से उस क्षेत्र में गया था। हालांकि वहां से कोई गाड़ी बरामद नहीं हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। चेहरा बुरी तरह से सड़ गया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

आस-पास से गुजरने वालों ने दी पुलिस को सूचना

मृतक के शव को नाली में पड़े कुछ दिन गुजर गए थे। शव के सड़ने पर जब दुर्गंध उठी तब कुछ लोगों ने जाकर देखा तो शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *