एनएमडीसी डीएव्ही पॉलिटेक्निक जावंगा में आयोजित किया गया संभाग स्तरीय टेकफेस्ट युवा उत्सव

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

तकनीकी महाविद्यालयों के मध्य सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं कला प्रतियोगिताएं में विद्यार्थियों ने किया  अच्छा प्रदर्शन

गीदम/दंतेवाड़ा | बस्तर संभाग स्तरीय टेकफेस्ट युवा उत्सव 2022-23 कार्यक्रम आयोजक के रूप में एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक दंतेवाड़ा को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के तत्वाधान में मौका प्राप्त हुआ। गीदम विकासखंड के जावंगा एजुकेशन सिटी स्थित एनएमडीसी डीएव्ही पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 13 फरवरी को एक दिवसीय टेकफेस्ट युवा उत्सव आयोजित किया गया। बस्तर में संचालित सभी तकनीकी महाविद्यालयों के मध्य सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

एनएमडीसी डीएव्ही पॉलिटेक्निक दंतेवाड़ा के निकिता साहू ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, वाद विवाद प्रतियोगिता विपक्ष में साहिल कुमार ने प्रथम स्थान, पक्ष में बबीता बघेल ने द्वितीय स्थान, तात्कालिक भाषण में संजना नायडू ने द्वितीय स्थान, मेंहदी में पीहू यादव ने द्वितीय स्थान, चित्रकला में संजू बैरागी ने द्वितीय स्थान एवं रंगोली में बिंदिया यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में एनएमडीसी डीएव्ही पॉलिटेक्निक टीम विजय रहा एवं कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर की टीम द्वितीय स्थान बनाने में सफल रहे। शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर के ललिता भारती ने वाद विवाद पक्ष एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं हुसनेआरा खान ने रंगोली में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोएड शासकीय पॉलीटेक्निक जगदलपुर के काकोली बाला ने रंगोली में प्रथम स्थान एवं चित्रकला प्रतियोगिता में हेमंत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एकल गायन प्रतियोगिता में कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर के नूपुर मंडल ने प्रथम स्थान एवं एनएमडीसी डीएव्ही पालीटेक्निक दंतेवाड़ा के शाहबाज अंसारी ने द्वितीय स्थान बनाने में सफल रहे। समूह गायन में कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर के दल प्रथम स्थान एवं एनएमडीसी डीएव्ही पॉलिटेक्निक दंतेवाड़ा के दल द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक के रूप में दौधिक प्रतियोगिता के लिए आस्था विद्या मंदिर के व्याख्याता अमुजुरी विश्वनाथ एवं उमा शंकर, सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए संगीत शिक्षक मुकेश कश्यप एवं गिरिजाशंकर देवांगन, कला प्रतियोगिता के लिए ममता डूबे, भारती मानिकपुरी ने निष्पक्षता से निर्णय दिया। झाड़ा सिन्हा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता में एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक दंतेवाड़ा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।टेकफेस्ट युवा उत्सव प्रतियोगिताओं में एनएमडीसी डीएव्ही पालीटेक्निक दंतेवाड़ा ने पुनः खेल प्रतियोगिता की भाती अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखा। विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को अंतर जॉन प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया है। विजेताओं को प्राचार्य डॉ मुकेश ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र दीवान एवं सर्व शिक्षक शिक्षिका शुभकामनाए व बधाई दी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *