पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन कर जनहित में करे कार्य : डॉ प्रेमचंद जायसी    

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

०० प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपावली की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

०० मस्तुरीव सीपत क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की  

मस्तुरी| प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने मस्तूरी विधानसभा के समस्त पत्रकारों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सीपत, मस्तूरी, मल्हार, पचपेड़ी, चिल्हाटी, जोंधरा, खमहरिया, खोंदरा, धनिया, लूथरा शरीफ सहित मस्तुरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले समस्त पत्रकारों उपस्थित रहे| डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपोत्सव की सुभकामनाए दिए और पत्रकारों के साथ दीपावली के त्योहार को यादगार बनाया,जिसमे सभी पत्रकारों ने श्री जायसी के प्रति आभार व्यक्त किए|

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीसीसी उपाध्यक्ष होने व कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिलने के कारणवश क्षेत्र में बेहद कम समय दे पाया जिसकी वजह से प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओ व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को निवेदन कर कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारियों को कम करने का निवेदन किया था जिसके बाद से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर कार्य कर सकू, कांग्रेस पार्टी द्वारा बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया व समय समय पर पार्टी द्वारा कई बड़ी जिम्मेदारिया भी सौपी गई जिसका दायित्व बेहतर तरीके से निभाया गया पार्टी द्वारा जिम्मेदारिया कम किए जाने के बाद साल भर से उत्तर मस्तुरी या दक्षिण मस्तुरी हो निरंतर जनसेवा में लगा हुआ हु| प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने क्षेत्र के समस्त पत्रकारों का अभिनन्दन करते हुए उनको दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओ को सामने लाने तथा उन्हें कांग्रेस शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने के क्रम में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पत्रकारिता के कार्य में विशेष कार्य करने प्रेरित किया|

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *