डबल मर्डर से सनसनी : पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खून से सनी मिली लाश

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फ़ैल गई है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की है, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी  पत्नी और सौतेली बेटी की  कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू ने आज सुबह करीब 7 बजे चरित्र शंका के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गुलाब साहू और लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। 22 वर्षीय चित्रा लता की पहले पति से बेटी थी।

सौतेली बेटी चित्रा का किसी युवक के साथ आना-जाना था, जिससे आरोपी गुलाब नाराज रहता था। इसी बात को लेकर कई बार परिवार में विवाद होता था। इस दौरान मृतका की मां लता अपनी बेटी चित्रा का बचाव करती थी। आज सुबह गुलाब और बेटी चित्रा के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से उसकी जान ले ली।

बीच-बचाव करने आई पत्नी की भी मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर  सरेंडर कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *